फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कार में 68 किलो गांजा मिला, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। कलवारी पुल के पहले नेशनल हाइवे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 68 किग्रा. गांजा बरामद करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें एक एक महिला है। आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सरोज व उसकी पत्नी अनीता निवासी अर्जुनपुर थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर और तीसरे की पहचान आशु सरोज निवासी ग्राम दरछुट थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह लोग उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे। गांजा जिले के एक व्यापारी को देना था। आरोपियों के पास से एक तमंचा व चार कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें