फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 671 अभ्यर्थियों ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हुई डीएलएड परीक्षा में 671 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 4 हजार 580 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। इस बीच परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई। तीनों पालियों में पांच हजार 251 पंजीकृत अभ्यर्थियों की तुलना में चार हजार 580 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 671 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में 192, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में 189 उपस्थित रहे।
बीएन इंटर कॉलेज में 444, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 276, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 380 और आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी में 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में 192, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्कीबाजार में 189, बीएन इंटर कॉलेज में 443, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 276, संत कबीर इंटर कॉलेज में 380, आरडीआरके इंटर कॉलेज में 81 ने परीक्षा दी।
तीसरी पाली में राजकीय इंटर कॉलेज में 192, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 189, बीएन इंटर कॉलेज में 444, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 276, संतकबीर इंटर कॉलेज में 380, आरडीआरके इंटर कॉलेज में 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उधर डॉयट प्राचार्य मनोज गिरि ने बताया कि परीक्षा बेहतर ढंग से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें