फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 5924 लखपति दीदियों का ब्लॉकों में हुआ सम्मान

Sun, 25 Aug 2024 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी में लखपति दीदी को सम्मानित करते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह....सूचना विभाग
विज्ञापन
कटेहरी व भीटी में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रविवार को जिले के सभी नौ ब्लाॅकों में समारोह का आयोजन कर 5924 लखपति दीदी को सम्मानित किया गया। कटेहरी व भीटी ब्लॉक में शाम के समय पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लखपति दीदी का सम्मान कर उनका मनेाबल बढ़ाया। डीएम अविनाश सिंह ने कटेहरी की एक लखपति दीदी को मनोबल बढ़ाने के लिए नई स्कूटी प्रदान किया तथा उनके गांव में बरात घर बनाए जाने की घोषणा की।
मुख्य आयोजन कटेहरी व भीटी विकासखंड में हुआ। यहां तय समय से काफी विलंब से पहुंचे कटेहरी उपचुनाव प्रभारी तथा प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 21-21 लखपति दीदी को सम्मानित किया। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप मंत्री ने प्रमाण पत्र सौंपा। कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से अलग अलग योजनाओं के जरिए महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ ही अब परिवार की खुशहाली का आधार बन रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि वह और ज्यादा तत्परता से काम करें। सरकार उनकी सभी जरूरी मदद करेगी। कटेहरी में डीएम अविनाश सिंह ने अन्नावां निवासी लखपति दीदी प्रमिला वर्मा को उनके बेहतर कार्यों के लिए स्कूटी की चाभी सौंपी तथा उनके गांव में बरात घर भी बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले इन दोनों ब्लॉकों समेत सात अन्य ब्लॉकों एवं कुछ अन्य स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र में आयोजित लखपति दीदी समारोह का सीधा प्रसारण भी हुआ। इससे पहले अकबरपुर ब्लॉक में 659, बसखारी में 658, भीटी में 658, जहांगीरगंज में 657, जलालपुर में 659, कटेहरी में 658, टांडा में 659 व रामनगर में 658 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी समेत कई विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें