फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 90 लाख से 5.5 मीटर चौड़ा पुल बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। भटपुरवा में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से पुल बनकर तैयार होने से 20 हजार आबादी को बड़ी राहत मिली है। यहां 5.5 मीटर चौड़ा पुल बनाया गया है। आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों समेत अन्य यात्रियों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर पर भटपुरवा के पास पहले सकरा पुल बना था। इस पुल से सिर्फ बाइक, साइकिल व पैदल ही लोग आवागमन कर पाते थे। समय के साथ पुल जर्जर होकर ढह गया। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया। करीब एक दशक से ग्रामीण पुल को नए सिरे से बनाए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग थी कि पुल की चौड़ाई भी बढ़ाई जाए जिससे उनके गांवों तक चार पहिया वाहन आसानी से पहुंच सकें।
सिंचाई खंड अयोध्या ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पुल के नए सिरे से निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार की। इसके बाद काम शुरू हुआ। सिंचाई खंड टीम ने तत्परता के साथ काम किया और अब पुल बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

चौड़ा पुल बन जाने से भटपुरवा, सैदापुर, चांदपुर, लोदीपुर, रसूलपुर, तहिरापुर, सांगापुर, सुल्तानपुर, रसूलपुर, पसियापारा सहित करीब दो दर्जन गांवों के लोग अब सीधा व सुचारु आवागमन का लाभ उठा पाएंगे। पहले उन्हें अपने गांव से अकबरपुर टांडा मार्ग पर पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। लेकिन अब दो किलोमीटर की दूरी तय कर वह मुख्य मार्ग पर पहुंच जाएंगे।
चमकेगा मठिया माता मंदिर भटपुरवा के पास चौड़ा पुल बन जाने से मठिया माता मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। नहर के दक्षिण तरफ स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराने इस मंदिर तक नहर के उत्तर तरफ के गांवों के लोगों को मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब लोग पुल से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित मंदिर तक आसानी से चार पहिया वाहन के साथ पहुंच सकेंगे।

ग्रामीणों में खुशी
भटपुरवा के सिद्धनाथ वर्मा, रसूलपुर के विनीत श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव व तहिरापुर के रोहित वर्मा ने कहा कि पुल बन जाने से काफी सुविधा हो रही है। पहले गांव तक आने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था, लेकिन अब इससे निजात मिल चुकी है।

तेजी से पूरा किया गया काम
भटपुरवा के पास बन रहे पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। फिनीशिंग का काम कराया जा रहा है। जल्द ही पुल के रंगरोगन का भी काम पूरा करा दिया जाएगा। - रजनीश कुमार अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें