फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टांडा के विकास के लिए 55 करोड़ मंजूर

Wed, 14 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक, भवनों का होगा जीआईएस सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा(अंबेडकरनगर)। टांडा नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को हुई। इसमें 55 करोड़ 35 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। गृहकर व जलकर में 20 प्रतिशत सरचार्ज व ई रिक्शा चालकों से लिए जा रहे शुल्क में कमी को लेकर अगली बोर्ड बैठक में विशेष प्रस्ताव लाने तथा सभासदों के लिए कक्ष निर्माण का फैसला हुआ। जीआईएस सर्वे कराकर भवनों को रजिस्टर में अंकित करने का भी निर्णय हुआ।
नगर परिषद अध्यक्ष शबाना नाज की अध्यक्षता में लगभग तीन घंटे तक चली बोर्ड बैठक में गृहकर व जलकर के सरचार्ज का मुद्दा छाया रहा। कहा गया कि 20 प्रतिशत का जो सरचार्ज लिया जा रहा है उसमें कमीं लाने का प्रस्ताव अगली बोर्ड में रखा जाएगा। सभासदों ने ई रिक्शा चालकों से शुल्क को निरस्त कराकर पुन: सर्वे कराने की मांग की। इस पर विशेष प्रस्ताव अगली बैठक में रखने का निर्णय हुआ। परिवार रजिस्टर संबंधित प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष को 10 लाख रुपये का वित्तीय अधिकार देने संबंधी अधिकार को स्थगित कर बोर्ड के अनुमोदन की प्रत्याशा में कार्य कराए जाने की स्वीकृति दी गई। बैठक में अधिशाषी अधिकारी डॉ. आशीष सिंह, कर निर्धारण अधिकारी उमाशंकर सरोज, कर अधीक्षक एसडी सिंह, अवर अभियंता नीतू कुमार के अलावा सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें