फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 52, 360 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी व भौतिक विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर । यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सोमवार को अंग्रेजी व भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 52 हजार 360 छात्र-छात्राओं ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। कुल 54 हजार 856 को परीक्षा देनी थी। ऐसे में 2496 अनुपस्थित रहे। मुख्य परीक्षा होने के चलते केंद्रों पर काफी चौकसी रही।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा अब अंतिम दौर में है। 22 फरवरी से प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार को भी 116 केंद्र पर हुई। 52 हजार 360 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 35 हजार 67 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। 33 हजार 308 ने परीक्षा दी जबकि 1759 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट के कंप्यूटर व शस्त्रविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 312 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 301 ने परीक्षा दी जबकि 11 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र व तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 19 हजार 477 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 18 हजार 751 ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 726 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मुख्य विषय की परीक्षा होने के चलते विशेष चौकसी बरती गई। सभी सचल दलाें ने अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें