फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तहसीलों में आईं 455 शिकायतें, निपटीं 30

Sat, 03 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा तहसील में डीएम ने की संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसील मुुख्यालय पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 455 शिकायतें आईं। 30 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष को निस्तारित करने के लिए जिम्मेदारों को सौंप दिया गया।
टांडा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अविनाश सिंह ने करते हुए जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जो लंबित शिकायतें हैं उनका अतिशीघ्र निस्तारण किया जाए। निस्तारण में इस बात पर जरूर ध्यान दें कि शिकायतकर्ता पूरी तरह से संतुष्ट हो।साथ ही प्रतिदिन समय पर कार्यालय अधिकारी पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाए। इस बीच कुल 65 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराईं। पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी अजीत कुमार सिन्हा, सीडीओ अनुराज जैन समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। आलापुर में एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त की मौजूदगी में 33 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। चार का मौके पर निस्तारण हुआ। भीटी में 101 शिकायतों में चार, अकबरपुर में 147 शिकायतों में 11 व जलालपुर में 109 शिकायतों में छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें