फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेेडकरनगर। तीसरी निगाह की निगरानी के बीच 15 व 16 अक्तूबर को जिले के 20 केंद्रों पर चार पालियों में 40,608 अभ्यर्थी पीईटी में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 10,152 अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा देनी है। डीआईओएस कार्यालय ने सभी केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं समय रहते पूरा कर लिए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पीईटी को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 व 16 अक्तूबर को यह परीक्षा जिले के 20 केंद्रों पर होनी है। परीक्षा चार पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में प्रतिदिन 20,304 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन निपटाने के लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
उधर डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। निर्देशित किया गया है कि समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। प्रकाश, शुद्ध पेयजल व शौचालय की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बताया कि शीघ्र ही सभी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा के लिए जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए शीघ्र ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें