आदर्श जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा देते विद्यार्थी।
अंबेडकरनगर। जिले के छह केंद्र पर शुक्रवार को तीन पालियों मेें हुई डीएलएड तीसरे सेमेस्टर परीक्षा में 388 विद्यार्थी शामिल नहीं हुए। पांच हजार 725 विद्यार्थियों में से 5337 परीक्षा दी।
परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 1788 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी। 1663 ने परीक्षा दी जबकि 125 ने किनारा कर लिया। द्वितीय पाली में गणित विषय की परीक्षा के लिए 2400 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 153 ने परीक्षा से किनारा किया। 2247 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में सामाजिक अध्यन विषय की परीक्षा हुई। 1537 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 110 ने परीक्षा से किनारा किया। 1427 छात्र-छात्राओं ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी।