फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 54 केंद्रों पर 37,241 परीक्षार्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 06 Jul 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर।
विज्ञापन

जनपद में 54 केंद्रों पर सात जुलाई को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें 37 हजार 241 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले अपनी उपस्थित केंद्र पर दर्ज करानी होगी।

जिला विद्यालय कार्यालय के अनुसार सीटेट परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीटेट परीक्षा के लिए जिले में कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 37 हजार241 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से होगी, जो 12 बजे समाप्त होगी। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा 2 बजे से होगी और 4:30 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन

जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए गेट पर ही आवश्यक जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें
सभी परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर दूरी की फोटोकॉपी की दुकानों को बंद करने का निर्देश पूर्व में दिया जा चुका है। कहीं पर कोई दुकान खुली पाई गई तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कठोरता कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए टीमें भी बनाई गई है, जो केंद्रों का भ्रमण कर नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने का काम करेंगी।
-गिरीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें