फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समाधान दिवस में पहुंचे 360 फरियादी, 26 को मिला न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। शनिवार को जिले की पांच तहसीलों में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 360 फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओंं को लेकर पहुंचे, इसमें से केवल 26 शिकायतों का ही अधिकारी मौके पर निपटारा करा सके। शेष 334 लोगोंं को अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन

तहसील आलापुर में अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता तथा अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां मिली 115 शिकायतों में छह का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। 109 शिकायतोंं के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया गया। अकबरपुर तहसील में एसपी डाॅ. कौस्तुभ और एसडीएम सौरभ शुक्ला ने फरियादियोंं की फरियाद सुनी। यहां 55 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 52 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण कराने का निर्देश अधिकारियोंं को दिया।
भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष 60 शिकायतें पहुंचीं। जिसमें से छह का मौके पर निस्तारित कराया गया, 54 लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। तहसील टांडा में एसडीएम टांडा के समक्ष 45 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका। 39 शिकायती पत्रों का जल्द ही निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। तहसील जलालपुर में 85 शिकायतों में पांच का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें