फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 330 गांव बनेंगे मॉडल, विकास कार्यों से बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद के 330 गांवों को मॉडल बनाने का काम जल्द शुरू होने वाला है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन गांवों में विकास कार्य कराने के लिए शासन से 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बजट मिलते ही इन गांवों में सुंदरीकरण के कार्य और नव निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में प्रसाधनों की व्यवस्था करने के साथ-साथ स्कूलों, पंचायत भवनों, सचिवालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, धार्मिक स्थलों, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों, चौराहों के सुंदरीकरण का काम करके ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जा रहा है। पहले चरण में 2022-23 में 28 गांव चुने गए थे, यह सभी गांव संतृप्त हो चुके हैं। दूसरे चरण में 2023-24 में 541 गांवों को मॉडल बनाने के लिए चुना गया था, जिसमें से 300 गांवों में काम पूरा हो चुका है, शेष 241 में कार्य प्रगति पर है। इस वित्तीय वर्ष में 330 गांवों को मॉडल बनाया जाना है। इसके लिए शासन से 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ये काम पूरा होता है तो जनपद की सभी 899 ग्राम पंचायतें मॉडल बन जाएंगी। जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी बजट मिलते ही विकास कार्य शुरू कराने की बात कह रहे हैं।
मॉडल गांवों में होंगी ये सुविधाएं

मॉडल गांव में प्रमुख प्रतिष्ठानों के कायाकल्प के साथ ही रिकवरी सेंटर बनाए जाएंगे। आरआरसी में ठोस और तरल कचरे को अलग करके खाद बनाई जाएगी। लोहा और प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाएगा। शेष कूड़े से खाद बनाई जाएगी। आआरसी तक कूड़ा लाने के लिए ई-रिक्शा खरीदा जाएगा। इससे गांवों में इधर-उधर कूड़ा फेंकने की समस्या से निदान मिल सकेगा। शोक पिट, कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे। नाली और खड़ंजा भी दुरुस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक गांव

बसखारी 22
भीटी 47
अकबरपुर 34
टांडा 50
जहागीरगंज 45
भियाव 18
कटेहरी 40
रामनगर 43
जलालपुर 31

बजट मिलते ही शुरू होगा काम

जनपद में 330 गांवों को मॉडल बनाया जाना है। इन कार्यों में लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। - अवनीश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें