फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उपचुनाव के लिए 320 वाहनों का हुआ अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इसके लिए परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एक विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए 320 छोटे-बड़े वाहनोंं की जरूरी पड़ेगी। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ने वाहन स्वामियों को वाहन अधिग्रहण करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने बताया कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ और अन्य अधिकारियों के लिए 200 छोटे वाहन अधिग्रहीत किए जा रहा हैं। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा कर्मियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए 120 बसों का अधिग्रहण किया जा रहा है। वाहन स्वामी 10 नवंबर की सुबह राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर परिसर में सुबह नौ बजे अधिग्रहीत वाहनोंं को उपलब्ध करा दें।
स्कूल बस व निजी वाहन मालिकों को नोटिस भेजा गया है। अधिग्रहीत वाहन स्वामियों को वाहनों की फिटनेस समेत अन्य कार्य पूरे करा लेने के भी आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने वाले वाहन स्वामियोंं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाहन स्वामियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित किराया भी दिया जाएगा। किराया उनके खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाएगा। इसके बावजूद यदि वाहन भेजने में वाहन स्वामी द्वारा कोताही बरती गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें