फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 30,5410 क्विंटल यूरिया केंद्रों पर उपलब्ध

Sat, 20 Dec 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में दिसंबर माह के लिए निर्धारित 20,9920 क्विंटल यूरिया वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 30,5410 क्विंटल यूरिया विभिन्न बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध करा दी गई है। सहकारिता विभाग के एआर राघवेंद्र प्रताप शुक्ला ने बताया कि 17 दिसंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 90 प्रतिशत, यानी 18,8110 क्विंटल यूरिया किसानों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निजी एवं सहकारी समितियों पर कुल 11,5940 क्विंटल यूरिया उपलब्ध है। सहकारिता विभाग के लिए निर्धारित 10,0650 क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 11,5760 क्विंटल यूरिया समितियों को भेजी जा चुकी है, जिसमें से 7,9640 क्विंटल का वितरण किसानों को किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को 20 समितियों पर यूरिया का प्रेषण कराया गया है, जिसका वितरण शनिवार से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें