फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक करोड़ से जगमग होंगी कटेहरी की 30 बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के 30 बाजारों में उपचुनाव से पहले हाईमास्ट लाइटें लगेंगी। इससे यह सभी चौराहे रोशनी से जगमग होंगे।
विज्ञापन

कटेहरी में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए अलग-अलग योजनाओं के तहत तेजी से काम आगे बढ़ रहे हैं। तमाम विभागों ने इस दिशा में विकास की मुहिम तेज कर रखी है। इसी क्रम में अब एमएलसी हरिओम पांडेय ने विधानमंडल विकास निधि योजना के तहत 30 चौराहों को जगमग करने के लिए रकम देने का एलान किया है। एक करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होंगे। चार बड़ी बाजारों भीटी, महरुआ, केदारनगर व अन्नावां में छह-छह लाख की लागत से आठ-आठ लाइटें 12.5 मीटर ऊंचाई पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

चनहा, सेनपुर, मिझौड़ा, अढ़नपुर, खजुरी, श्रवणक्षेत्र, आनंदनगर, अशरफपुर, उतरेथू, सेवागंज, ऐनवा, नसीरपुर, मंशापुर, रामपुर, जलालपुर, पहितीपुर, मरथुआ, अहिरौली, रामबाबा, समंथा, जमोलीगंज, बसोहरी, यादवनगर, कटेहरी ब्लॉक तिराहा, भीटी ब्लॉक चौराहा व सुखारीगंज चौराहे पर छह-छह लाइट के पैनल 10 मीटर ऊंचाई पर लगाए जाएंगे। एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। एक सप्ताह बाद सभी बाजारों को जगमग करने का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही अन्य बाजारों में भी इसी तरह की हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें