फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: थाना समाधान दिवस में निपटीं 26 शिकायतें

Sat, 08 Jul 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
161 फरियादियों ने दर्ज कराई थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुुल 161 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
भीटी थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अविनाश सिंह व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने की। डीएम ने आने वाले फरियादियों से अपील करते हुए कहा कि पर्वों का महीना चल रहा है। ऐसे में सभी लोग मिल जुलकर पर्व मनाएं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को नुकसान हो। एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच कुल 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष को जिम्मेदारों को सौंपते हुए अधिकारियों ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण इस प्रकार किया जाए जिससे फरियादी पूरी तरह से संतुष्ट हो।
विज्ञापन

महरुआ थाने में तहसीलदार भीटी सदाशिव पांडेय व एसओ रितेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में तीन शिकायतेें आईं। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। जैतपुर में एसओ राकेश कुमार की मौजूदगी में सात शिकायतेें आईं। यहां भी किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। कटका में एसओ शैलेंद्र भारती की मौजूदगी में छह फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। दो का निस्तारण हुआ। मालीपुर थाने में एसओ प्रेमचंद्र की मौजूदगी में छह शिकायत आईं। दो का निस्तारण मौके पर कर दिया। सम्मनपुर में एसओ दीपक सिंह रघुवंशी की उपस्थिति में एक प्रार्थनापत्र आया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में सात में एक, बेवाना में सात में एक का भी नहीं, बसखारी में 15 में चार, टांडा में पांच में एक, अलीगंज में पांच में चार, हंसवर में छह में दो, जहांगीरगंज में आठ में चार, राजेसुल्तानपुर में छह में एक शिकायत का निस्तारण हुआ। आलापुर में पांच जबकि अहिरौली में 12 मामले आए लेकिन दोनों स्थानों पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें