अकबरपुर डिपो के निकट बस पर सवार होते यात्री
अंबेडकरनगर। प्रयागराज में 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलने वाले पावन माघ मेले को देखते हुए परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। यात्रियों की संभावित भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अकबरपुर डिपो से कुल 90 बसों का संचालन शुरू किया गया है। ये बसें श्रद्धालुओं को सीधे मेला परिसर के निकट स्थित बेला कझार या झूसी अस्थायी बस स्टेशन तक पहुंचाएंगी, जिससे उन्हें प्रयागराज शहर के भीतर भटकना नहीं पड़ेगा।एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा और भीड़ बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त बसें भी रिजर्व में रखी गई हैं। यात्रियों की सहायता के लिए प्रमुख बस स्टैंडों पर हेल्प डेस्क और सूचना काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां किराया सूची और मेला मार्ग की जानकारी प्रदर्शित की गई है।
-
इनसेट-
रूट - बसें
कम्हरिया घाट से प्रयागराज- 50-
टांडा से प्रयागराज - 20-
अकबरपुर से प्रयागराज- 10-
रामनगर से प्रयागराज- 10-