फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 नागरिकों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हिंदू संगठनों ने अयोध्या कारसेवकों की स्मृति में बुधवार को जिला अस्पताल में दधीचि रक्तदान शिविर का आयोजन किया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि प्रांत सतसंघ प्रमुख श्यामबाबू ने कहा कि पूरे देश में लाखों यूनिट खून हिंदू समाज के लोगों द्वारा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद पर लोग भले ही कई तरह के आरोप लगाएं लेकिन यह संगठन लगातार सेवा भाव से काम कर रहा है। जिला संयोजक बजरंग दल आलोक चौरसिया व विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि मानव कल्याण के लिए शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 40 नागरिकों ने पंजीयन कराया।
इनमें से दीपक उपाध्याय, मुकेश गौड़, तृप्ति कसौधन, हिमांशु गुप्ता, नीरव द्विवेदी, शुभम मोदनवाल, आकाश गुप्ता, अमित कुमार, सतीश अग्रहरि व राजन गौड़ समेत कुल 22 नागरिकों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें