फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मरीजों के लिए बढ़े 20 बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में 20 बेड बढ़ा दिए गए हैं। अब वार्ड नंबर एक में बेडों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यहां भर्ती होने वाले डेंगू प्रभावितों के बेहतर इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। इस बीच मंगलवार को डेंगू से पीड़ित 10 नए मरीज सामने आए।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगभग प्रतिदिन डेंगू से प्रभावित मरीज सामने आ रहे हैं। डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ने को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में बेड बढ़ा दिए गए हैं। जिला अस्पताल में वार्ड नंबर एक में डेंगू प्रभावितों की भर्ती के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए थे। इन 10 बेड पर डेंगू पीड़ित को भर्ती किया जा रहा था, जबकि शेष 20 बेड पर अन्य मरीज भर्ती किए जा रहे थे।
हालांकि मौजूदा समय में वार्ड नंबर एक में डेंगू के अलावा कोई अन्य मरीज भर्ती नहीं है। मात्र तीन मरीज भर्ती हैं, जो डेंगू से प्रभावित हैं। इस बीच शासन के नए निर्देश के बाद अब पूरे वार्ड नंबर एक को डेंगू वार्ड बना दिया गया है। संक्रामक रोगों के प्रभारी डॉ. सुल्तान ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद वार्ड नंबर को पूरी तरह से डेंगू वार्ड बना दिया गया है। पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को जिले में डेंगू के 10 नए मरीज सामने आए। अब जिले में डेंगू प्रभावितों की संख्या बढ़कर 267 हो गई है। इसमें सबसे अधिक टांडा में 153, अकबरपुर में 40, बसखारी में 20, जलालपुर में 17, कटेहरी में 12, भियांव में एक, भीटी में 15, रामनगर में छह, जहांगीरगंज में तीन मरीज शामिल हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि डेंगू के अलावा संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य टीमें लगातार अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही यदि डेंगू के तनिक भी लक्षण दिखें तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें