फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शुगर जांच के लिए 1800 किट पहुंचीं

Fri, 31 Mar 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के एक दर्जन हेल्थ एटीएम से शुगर किट का संकट खत्म हो गया है। सिर्फ अमर उजाला ने इसे लेकर बीते दिनों प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस बीच अब 1800 किट उपलब्ध हुई है। इसके साथ ही हीमोग्लोबिन की भी 1800 किट आ जाने से मरीजों को सहूलियत होगी। स्वास्थ्य विभाग ने भरोसा दिलाया है कि सभी हेल्थ एटीएम पर मरीजों की जांच को लेकर कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन





बेहतर ढंग से मरीजों की जांच के लिए हेल्थ एटीएम की स्थापना तो कर दी गई लेकिन सभी को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारण यह कि कहीं टेक्नीशियन नहीं रहते तो कई बार जांच किट ही नहीं मिल पाती।



लगभग एक दर्जन हेल्थ एटीएम पर बीते दिनों शुगर व हीमोग्लोबिन किट का टोटा हो गया था। इसके चलते दोनों तरह की जांच कराने के लिए हेल्थ एटीएम तक पहुंचने वाले मरीजों को निराश होना पड़ रहा था। इस समस्या को बीते दिनों सिर्फ अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन




इस बीच जिले को न सिर्फ शुगर किट बल्कि हीमोग्लोबिन किट भी उपलब्ध हो गई। एसीएमओ संजय वर्मा के अनुसार शासन से जिले को 1800 किट शुगर की तो 1800 किट हीमोग्लोबिन की उपलब्ध हुई है। इन दोनों किट की उपलब्धता का मरीजों को सीधा लाभ मिला है। गुरुवार को जिला अस्पताल में शुगर की जांच कराने पहुंचे अकबरपुर के संतोष ने कहा कि हेल्थ एटीएम से आसानी से जांच हो गई। कुछ ही देर में रिपोर्ट भी मिल गई।






शुगर व हीमोग्लोबिन की 1800-1800 किट उपलब्ध हुई है। सभी हेल्थ एटीएम तक किट पहुंचा भी दी गई है। मरीजों की बेहतर ढंग से जांच हेल्थ एटीएम के माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन

-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें