फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 18 घंटे के रोस्टर में मिल रही सिर्फ 8 घंटे की बिजली

Sat, 14 Oct 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार की कटौती से खराब हो रहे उपकरण
विज्ञापन


तेंदुआईला व रामनगर के उपभोक्ताओं में बढ़ रही नाराजगी


संवाद न्यूज एजेंसी

राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। विद्युत उपकेंद्र रामनगर व तेंदुआईकला के उपभोक्ता इन दिनों बदहाल बिजली संकट से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं को बमुश्किल 8 घंटे की ही बिजली मिल पा रही है। उसमें भी बार बार कटौती व ट्रिपिंग से करीब दो लाख की आबादी त्रस्त है।

18 घंटे के रोस्टर में किसी दिन 8 घंटे तो किसी दिन महज 10 घंटे बिजली मिलती है। शनिवार पूरे दिन बमुश्किल 4 घंटे की बिजली मिली। इसमें भी आधा दर्जन बार कटौती हुई। बार-बार होने वाली कटौती से बिजली उपकरण भी अक्सर खराब हो रहे हैं। नरियांव निवासी अनवर सादात अंसारी व इंदल सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत है लेकिन इस समय अक्सर क्षेत्र में बिजली गुल रहती है। रात में करीब 12 बजे एक से डेढ़ घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बहाल होती है। इसके बाद फिर ठप हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात करवट बदलने के लिए विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता राम प्रसाद, बच्चू लाल सोनकर, वीरेंद्र त्रिपाठी व हाजी इकबाल का कहना है कि बिजली संकट से न सिर्फ आम उपभोक्ता बल्कि किसान व व्यापारी सभी परेशान हैं। कोई उपभोक्ताओं की इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। उधर अधिशासी अभियंता आलापुर एचपी मिश्र का कहना है कि ऊपर से जो बिजली मिल रही है उसकी आपूर्ति क्षेत्र में की जा रही है। स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी होने पर तत्परता से दूर कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें