फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क कोचिंग के लिए आए 1620 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नीट, जेईई, यूपीएससी व यूपीपीएससी समेत कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए जिले में कुल 1620 आवेदन आए हैं। समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में फैसला होगा कि कोचिंग के लिए आवेदकों का चयन मेरिट या फिर प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को नीट, जेईई, यूपीएससी, एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कोचिंग में कराई जाती है। वर्तमान में योजना के तहत 52 युवाओं को बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 22 शिक्षक निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यूपीएससी में 363, नीट में 347, जेईई में 61, एनडीए, सीडीएस, एसएससी में कुल 849 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें