दुष्कर्म को आरोपी को जेल भेजा
टांडा (अंबेडकरनगर)। दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने के 24 वर्ष पुराने मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली में 24 साल पहले पहले एक दलित महिला ने अभियुक्त हाजिर अली निवासी ग्राम दौलतपुर काजी थाना अलीगंज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इस बीच कोर्ट से उसके विरुद्घ गैर जमानती वारंट जारी हो गया। पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।