सड़क हादसों में पांच घायल
अंबेडकरनगर। दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
अकबरपुर के मीरानपुर निवासी रामप्रकाश की पत्नी शकुंतला देवी (55) बुधवार सुबह फैजाबाद रोड पर घर के पास सड़क पार करते वक्त पिकअप की चपेट में आ गई।
घायल शकुंतला को घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
जैतपुर के नेवादा निवासी रामबली (40) मंगलवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।
बसखारी निवासी गंगाराम (32) बुधवार सुबह बाजार के पास सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी जगजीवन (55) मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से लौटते समय जीप की टक्कर से घायल हो गया।
टांडा के कश्मीरिया निवासी राजन (28) पुत्र मोहनलाल बुधवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जगजीवन की हालत गंभीर बनी हुई है।