अंबेडकरनगर। उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्र को ‘पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न’ सम्मान के लिए चुना गया है। संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने उन्होंने कुशलता का परिचय दिया। पर्वों को भी कुशलतापूर्वक पुलिस ने निपटाया। कई बड़े गैंग के खुलासे के साथ विवेचनाओं में तेजी लाने पर ध्यान दिया और वांछितों की गिरफ्तारी में भी तेजी दर्ज हुई। इसी तरह कई अन्य बिन्दुओं पर भी सकारात्मक रिपोर्ट शासन व पुलिस मुख्यालय तक पहुंची। इसे देखते हुए ही पुलिस महानिदेशक ने एसपी संतोष कुमार मिश्र को कुशल नेतृत्व के लिए डीजी कामंडेशन डिस्क यानि ‘पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न’ के लिए चुना है। उधर एसपी ने दूरभाष पर कहा कि वे उस जिम्मेदारी का निर्वहन करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि उन्हें इस सम्मान के लिए नामित किया गया है।