फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला व युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान एक महिला व एक युवती झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत बनगांव रोड निवासिनी शकुंतला देवी (45) मंगतराम गुरुवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। उधर अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासिनी (21) पुत्री रामअशीष गुरुवार देर शाम उस समय आग की चपेट में आ गई, जब वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। आग की चपेट में आई महिला को घरवालों ने किसी प्रकार आग से बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें