फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगभग दो लाख महिलाओं को मिलेगा उज्जवला योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। केंद्रीय बजट में उज्ज्वला गैस योजना का दायरा बढ़ाए जाने का लाभ जिले के लगभग दो लाख परिवार की महिलाओं को मिलेगा। महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन के लिए केंद्र सरकार द्वारा खास जोर दिए जाने का महिलाओं ने व्यापक स्वागत किया है। जिले में फिलहाल 89 हजार महिलाओं को इस योजना के तहत अब तक लाभ मिला है। महिलाओं का मानना है कि आगे और बड़े पैमाने पर अब लाभ मिलेगा। महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाने से छुटकारा मिले, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना के तहत जिले की 89 हजार 526 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। गौरतलब है कि 2 लाख 79 बीपीएल श्रेणी के परिवार हैं। इन्हीं में से लगभग 89 हजार महिलाओं को योजना के तहत लाभ मिला है। अब केंद्र सरकार ने बजट में इस योजना को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ऐसे में जिले में इसका लाभ लगभग 2 लाख अन्य परिवार की पात्र महिलाओं को मिलना तय है। बीपीएल श्रेणी में आने वाली अकबरपुर की फूलकुमारी ने बजट में उज्जवला योजना को बढ़ावा देने की सराहना करते हुए कहा कि इससे जो महिलाएं अभी तक वंचित हैं, उन्हें योजना का समुचित लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें