फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कंपनी पीएसी व अर्द्धसैनिक बल होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चार कंपनी पीएसी व अर्द्धसैनिक बल हाेंगे तैनात
विज्ञापन

23 नवंबर तक जिले में पहुंचेगी फोर्स
अंबेडकरनगर। अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका व अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत में 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए लगभग साढ़े 3 हजार पुलिसकर्मी की तैनाती की जा रही है। गैर जनपद से एक एएसपी व चार सीओ भी यहां मतदान संपन्न कराने के लिए पहुंचेगे। मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिले की पुलिस के अलावा अन्य जनपद से डेढ़ हजार होमगार्ड, डेढ़ हजार सिविल पुलिस, तीन कंपनी पीएसी व एक कंपनी अर्धसैनिक बल 23 नवंबर तक जिले में पहुंच जाएंगी। इसके अलावा गैर जनपद से एक एडिशनल एसपी व 4 सीओ भी यहां पहुंच रहे हैं। जिले के पुलिस अधिकारी व फोर्स चुनाव व्यवस्था पर पूरी नजर अलग से रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें