ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में 1500 आबादी
बसखारी। स्थानीय बाजार में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर कई दिन से फुंका पड़ा है। इससे करीब डेढ़ हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहे हैं। बसखारी बाजार में लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर छह-सात दिन पहले फुंक गया है। उपभोक्ताओं ने उसे दुरुस्त कराने के लिए शिकायत की लेकिन संबंधित अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे बाजार की करीब डेढ़ हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश हैै। भीषण गर्मी में बिजली के बिना लोग बेहाल हैं। लालमणि, जय प्रकाश, श्यामसुंदर आदि ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) से अविलंब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।