बैंक में उचक्के ने जेब से उड़ाए 20 हजार
जहांगीरगंज। क्षेत्र में जोलहापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में एक ग्रामीण की जेब से बदमाशों ने 20 हजार रुपये पार कर दिए। यह घटना जोलहापुर निवासी शमशेर सिंह के साथ हुई जो बाजार स्थित बैंक शाखा गया था। उसने खाते से 20 हजार रुपये निकाले। रुपये शर्ट की ऊपरी जेब में रखकर बाहर निकलने के लिए मुड़ा तभी किसी ने पीछे से धक्का दिया। इसी बीच किसी ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक केके पाण्डेय को जानकारी दी। इसके बाद थाने में तहरीर दी।