ट्रैफिक नियमों की अनदेखी में 318 वाहनों का चालान
अंबेडकरनगर। यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले 318 लोग शनिवार को चेकिंग में पकड़े। बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों से पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में 68 हजार रुपये वसूल किए। सीएम योगी के गत दिवस प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए 28 जुलाई से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। अभियान के दूसरे दिन शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सीट बेल्ट लगाए बिना चार पहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। जांच में 318 वाहनों का चालान काटा गया। ऐसे सभी वाहनों के चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की दिहायत दी गई। यातायात प्रभारी सुधांशू वर्मा ने बताया कि जिले में चेकिंग में पकड़े गए वाहनों के शमन शुल्क के रूप में 67 हजार 800 रुपये वसूल किए। सोमवार को वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।