फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से पुत्र की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन

टांडा। क्षेत्र में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक को बचाने की कोशिश में उसकी मांग गंभीर रूप से झुलस गई
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चौथइया गांव निवासी विजय कुमार (20) रविवार रात घर में लगे फर्राटा (पंखा) को चालू कर रहा था। इसी बीच वह पंखे के ऊपरी हिस्से में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर मां बदामा देवी पहुंची और बेटे को बचाने का प्रयास किया। इससे वह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गईं। इस हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई। महिला को गंभीर हालत में टांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक को भी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें