राजमणि बने सांसद प्रतिनिधि
भीटी। सांसद हरिओम पाण्डेय ने क्षेत्र के समरसिंहपुर गांव निवासी राजमणि सिंह को अपना प्रतिनिधि नामित किया है। सांसद ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी कार्यों को सुचारु ढंग से संपादित करने के लिए सौंपी है। राजमणि को प्रतिनिधि बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।