फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों का जल्द जमा करें शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को 20 अगस्त तक जमा करना होगा बोर्ड परीक्षा शुल्क
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने विद्यालय प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को समय रहते हाईस्कूल व इंटरमीडियट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के फार्म भराने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 10 व 12 के छात्रों का परीक्षा शुल्क 20 अगस्त तक प्राप्त करने को कहा है। 25 अगस्त तक शुल्क कोषागार में एक मुश्त जमा करना होगा। 6 सितंबर तक प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं का जमा शुल्क व शैक्षिक विवरण परिषद की वेवसाइट पर लोड कराने को कहा है। 15 सितंबर तक विलंब शुल्क 100 के साथ जमा करने के साथ 20 सितंबर तक विवरण को वेबसाइट पर लोड करना होगा। 21 सितंबर से 30 सितंबर तक छात्र छात्राओं का विवरण, चेक लिस्ट, माता, पिता का नाम, फोटो आदि की जांच कर वेबसाइट पर लोड की जाएगी। एक अक्तूबर से 10 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक पूर्व मेें वेबसाइट पर डाउन विवरण में संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें