फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्यो की बैठक 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानाचार्यों की बैठक 22 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक 22 जुलाई को आलापुर क्षेत्र के जय बजरंग इंटर कॉलेज में होगी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने दी। बताया कि बैठक में अगले बोर्ड परीक्षा की तैयारियां व परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण को लेकर चर्चा होगी। साथ ही जुलाई शिक्षा सत्र में पठन व अन्य कार्यों की रूपरेखा तय होगी। इसमें जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहेंगे। साथ ही निर्देशित किया है कि संबंधित प्रधानाचार्य अपने से विद्यालय की यूजर आईडी, पासवर्ड, व्हाटसएप नंबर व ईमेल आईडी लेकर आएंगे। परीक्षा केंद्र से संबंधित ऑनलाइन किए गए विवरण की हार्ड कॉपी भी साथ लाना अनिवार्य होगा। इंस्पायर अवॉर्ड योजनांतर्गत छात्र छात्राओं के नामांकन की तिथि 30 जून से बढ़कर अब 15 अगस्त हो गई है। ऐसे में इच्छुक छात्र छात्राएं अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 25 जुलाई को अकबरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाले विज्ञान संगोष्ठी को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें