अंबेडकरनगर। नशीले पदार्थों की धरपकड़ को संचालित विशेष अभियान के दौरान अलग अलग थानाक्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब सवा तीन किग्रा गांजा व 85 लीटर अवैध शराब के साथ ही चोरी किया गया इंजन का एक पार्ट भी बरामद किया। इस संबंध में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को पूछतांछ के बाद जेल भेज दिया गया।
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि अभियान के दौरान 323 वाहनों की जांच कर मानकों की अनदेखी में 20 वाहनों का चालान भी काटा गया। इसके साथ ही अहिरौली पुलिस ने सत्यदेव निवासी अन्नावां को 1100 ग्राम, कटका पुलिस ने किशन गुप्त निवासी रफीगंज को 1100 ग्राम, सम्मनपुर पुलिस ने राहुल निवासी अलीमपुर को 1100 ग्राम गांजा तथा टांडा पुलिस ने रामअवध चौहान निवासी कश्मीरिया को 45 ग्राम स्मैक और अन्य थानों में सक्रिय टीमों ने भी अलग अलग जगह से 11 और आरोपियों को गांजा व अवैध शराब के साथ पकड़ा। संवाद