फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 85 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
छापे में 85 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश के बाद जिले में सक्रिय हुई आबकारी टीम ने बुधवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिला आबकारी अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा, अतुल राय सहित अन्य लोगों ने क्षेत्र में छापेमारी की। अहिरौली व भीटी थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में कुल 85 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। चार क्विंटल लहन भी टीम ने बरामद किया। साथ ही चार लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के क्रम में न सिर्फ मांझा क्षेत्रों में छापेमारी हो रही है, जहां अवैध शराब की भट्ठियां चोरी-छिपे संचालित होती हैं बल्कि दुकानों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र में मुखबिरों के जरिये भी ऐसे ठिकानों का पता लगाया जा रहा है जहां अवैध शराब बनाने का कारोबार चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें