डायरिया के चार और मरीज भर्ती
अंबेडकरनगर। चौबीस घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत उसरहवा गांधीनगर निवासिनी लक्ष्मी (17) पुत्र आशाराम शनिवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव निवासिनी अर्चना (28) पत्नी त्रिभुवन को शुक्रवार देर रात अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर थाना अंतर्गत ही रामपुर सकरवारी गांव निवासिनी रूबी (10) पुत्री रामनरेश को शनिवार भोर में उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा अहिरौली थाना अंतर्गत खासपुर जैतपुर गांव निवासी विवेक (20) पुत्र जयराम को शनिवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो