फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस पर सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ने ‘साइकिल चलाओ सेहत बनाओ’ अभियान चलाया। अकबरपुर ब्लॉक पर सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हीरालाल यादव तथा पूर्वमंत्री राममूर्ति वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। नेताद्वय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्पष्ट संदेश है कि साइकिल चलाने से सेहत बढ़िया होती है। इसलिए सभी उम्र के लोगों को साइकिल चलाने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बाद में बस स्टेशन, पुराना तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक, दोस्तपुर चौराहा व पहितीपुर चौराहा आदि क्षेत्रों तक सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली और लोगों को सेहत बनाने के लिए साइकिल चलाने का संदेश दिया। इस मौके पर सपा नेता दयाशंकर मद्धेशिया, योगिन्दर सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, जंगबहादुर यादव व विधानचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें