छापेमारी कर सीज किए 7 बाइक
टांडा। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम छापेमारी अभियान चलाया। जुआ रोकने को लेकर चले इस अभियान के दौरान कई लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। इस पर सात दो पहिया वाहन को टांडा कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। गौरतलब है कि टांडा कोतवाली पुलिस ने कुछ दिनों से स्मैक कारोबार के साथ ही जुआ खेलने वाले लोगों के विरुद्ध मुहिम छेड़ रखी है। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर बीेते दिनों जेल भी भेजा गया। इस बीच शुक्रवार शाम कोतवाली प्रभारी मनोज पंत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नगर के कई मोहल्ले में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही लोग भाग निकले। इस पर वहां लावारिस मिली 7 बाइक को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। उन सभी को कोतवाली लाए जाने के बाद सीज कर दिया गया।