विषाक्त खाने से बिगड़ी किशोर की हालत
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत बेला गांव में एक किशोर ने सोमवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी शिवम 16 पुत्र हरिश्चंद्र की सोमवार देर रात्रि अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगी। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार होने की बजाए और बिगड़ गई। जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी, तो परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। आननफानन में उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।