योग दिवस की तैयारी तेज
अंबेडकरनगर। 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य आयोजन अकबरपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी आवास के समक्ष स्थित मैदान में होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सीडीओ ओपी आर्य के निर्देश पर मंगलवार को पीडब्लूडी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रमस्थल का जायजा लिया। योग शिविर में भाग लेने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भूमि की बैरीकेडिंग किए जाने का भी निर्देश दिया।