वकीलों ने किया प्रदर्शन
टांडा। तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी के विरुद्घ वकीलों ने आंदोलन छेड़ दिया है। उन पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने मंगलवार को उनके कोर्ट का बहिष्कार किया और तहसीलदार को हटाए जाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन भी किया।