फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। भारत स्वाभिमान न्यास ट्रस्ट द्वारा जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में चल रहा योग शिविर मंगलवार को भी चला। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा युवाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने योग से जुड़ने व लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया। प्रशिक्षक अशोक कुमार ने आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि योग ऐसी कारगर दवा है, जो सभी बीमारियों में कारगर है। युवाओं से लेकर वृद्घों तक को इसे अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। प्रशिक्षकों ने शिविर में आए लोगों को कई योगासन भी कराए। इस मौके पर रामजन्म, राकेश कुमार, शशिकांत, सुशील कुमार, रीता, ललिता व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें