फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौ केंद्रों पर 1452 छात्र-छात्राओं ने दी हिंदी की परीक्षा

Sat, 21 Feb 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार नौ केंद्रों पर संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 2075 में से 1457 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 618 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। 816 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 500 ने परीक्षा दी। 316 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम की हिंदी विषय की परीक्षा में 770 छात्र-छात्राओं की तुलना में 519 ने परीक्षा दी। 251 ने परीक्षा छोड़ दी। उत्तर मध्यमा द्वितीय की दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हिंदी की परीक्षा में 489 में से 438 उपस्थित व 51 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें