फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौ केंद्रों पर 1452 छात्र-छात्रओं ने दी परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार नौ केंद्रों पर संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 2079 में से 1452 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 627 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय की समाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 816 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 502 ने परीक्षा दी। 314 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम की अनिवार्य समाजिक विषय की परीक्षा में 776 छात्र-छात्राओं की तुलना में 515 ने परीक्षा दी। 261 ने परीक्षा छोड़ दी। उत्तर मध्यमा द्वितीय की दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान व पौरोहित्य की परीक्षा में 487 में से 435 उपस्थित व 52 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें