फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पहले दिन 145 किसानों ने कटवाई पर्ची

Thu, 23 Feb 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेेडकरनगर। आलू भंडारण के लिए गुरुवार से क्रय-विक्रय समिति शहजादपुर में पर्ची कटने लगी। पर्ची कटवाने के लिए लगभग पूरे दिन किसानों में आपाधापी का माहौल रहा। पहले दिन 145 किसानों की पर्ची कटी। 30 हजार बोरी भंडारण क्षमता वाले सहकारी शीतगृह शहजादपुर में 10 मार्च से भंडारण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन





गुरुवार सुबह से ही क्रय-विक्रय समिति शहजादपुर में पर्ची कटवाने के लिए किसानों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। कुछ ही देर में लंबी लाइन लग गई। गौरतलब है कि जिले में मात्र एक सरकारी सहकारी शीतगृह शहजादपुर में स्थित है। 30 हजार बोरी भंडारण क्षमता वाले इस शीतगृह में आलू रखने के लिए गुरुवार से पर्ची काटने का काम प्रारंभ हो गया।




शाम चार बजे तक कुल 145 किसानों ने आलू भंडारण के लिए पर्ची कटवाई। इस बीच समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। किसानों का कहना रहा कि न तो पेयजल की समुचित व्यवस्था थी और न ही बैठने की।
विज्ञापन







मिर्जापुर निवासी सोनू वर्मा ने कहा कि पर्ची कटवाने के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए थे। लगभग दो घंटे बाद नंबर आया। इसके बाद पर्ची कट सकी। 30 बोरी भंडारण के लिए पर्ची कटवाई है। किसानों के हित को देखते हुए व्यवस्था और भी बेहतर करनी चाहिए।






बरधाभिउरा निवासी आत्मा वर्मा ने कहा कि पर्ची आसानी से कट गई। 20 बोरी के लिए पर्ची कटवाई है। यदि सरकारी शीतगृह की संख्या बढ़ा दी जाए तो किसानों को आलू भंडारण के लिए प्राइवेट शीतगृह की शरण नहीं लेनी पड़ेगी।






सहकारी शीतगृह में आलू का भंडारण 10 मार्च से होगा। इसके लिए पर्ची काटने का काम प्रारंभ हो गया है। पहले दिन 145 किसानों की पर्ची कटी। किसानों के पेयजल व बैठने की व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन

-अनिल कुमार सिंह, सचिव क्रय-विक्रय समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें