फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर डिपो को 14 नई बसों की सौगात

Fri, 10 Mar 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिली है। अकबरपुर डिपो से दो राजधानी एक्सप्रेस बस समेत 14 नई बसों का संचालन प्रारंभ हो गया है। इस बीच गत सात मार्च को उपलब्ध बसों को पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि नई बसों के संचालन से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए व्यापक लाभ मिलेगा। परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा बेहतर करने के लिए शासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। नीलामी की सीमा पार कर चुकी खटारा बसों की जहां नीलामी की जा रही है तो वहीं उनके स्थान पर नई बसें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस बीच होली पर्व से पहले अकबरपुर डिपो को 14 नई बसों की बड़ी सौगात मिली। इसमें दो राजधानी बसें जबकि 12 साधारण बसें हैं।
विज्ञापन

राजधानी बसें अकबरपुर से लखनऊ तक संचालित हो गई हैं। वहीं साधारण छह बसें अकबरपुर से दिल्ली जबकि अन्य छह बसें बलिया से अकबरपुर होते हुए लखनऊ के लिए संचालित की गईं हैं।
इन सभी 14 को गत सात मार्च को पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडेय ने समारोहपूर्वक आमजन को समर्पित किया। सभी नई बसों को अकबरपुर बस स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो इसके लिए लगातार ठोस कदम उठाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, भरत शुक्ला, एआरएम विवेकानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह बसों की हुई नीलामी
नीलामी सीमा पार कर चुकी छह बसों को होली पर्व के मौके पर नीलाम कर दिया गया। अकबरपुर बस स्टेशन के प्रभारी शेषनाथ मिश्र ने बताया कि फिलहाल छह बसों को नीलाम किया गया है। आगामी दिनों में तीन अन्य बसों की भी नीलामी की जाएगी। छह बसों की नीलामी के बाद मौजूदा समय में अकबरपुर डिपो में 50 बसें संचालित हैं। शीघ्र ही एक राजधानी व एक साधारण नई बसें डिपो में शामिल होंगी।
यात्रा करना हुआ बेहतर
फोटो 18
सूरापुर निवासी धर्मेंद्र ने कहा कि नई बसों के आने से बस से यात्रा करना पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गया है। बलिया, लखनऊ व दिल्ली तक की यात्रा सुचारु हो गई है। कहा कि परिवार के साथ दिल्ली जाना था। पहले लंबा इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब सुचारु रूप से बस मिल गई।

सुचारु रूप से मिली बस
बूढनपुर के फूलचंद्र ने कहा कि मैं अपने पिरवार के साथ होली पर्व के बाद बलिया जाने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचे थे। कुछ ही देर के इंतजार के बाद बस मिल गई। जो नई बस चली है वह ही मिल गई। पहले काफी कठिनाई होती थी लेकिन अब नई बसें मिलने से समस्या दूर हो गई।
नई बसों का हुआ संचालन
जो 14 बसें अकबरपुर डिपो में शामिल हुई थीं उनका संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। बसों से यात्रा करना और भी बेहतर हो इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। -विवेकानंद तिवारी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें