फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 290 वाहनों का चालान कर लगाया सवा लाख जुर्माना

Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन अशोक स्मारक डिग्री कॉलेज में होगी चित्रकला प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अकबरपुर नगर स्थित डॉ. अशोक स्मारक महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस बीच बुधवार को चले विशेष अभियान में 290 वाहनों का चालान कर एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मार्ग हादसों पर अंकुश पाने के लिए एक नवंबर से यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही चेकिंग के दौरान गड़बड़ी मिलने पर वाहनों का चालान करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा। इस बीच बृहस्पतिवार 30 नवंबर को अंतिम दिन यातायात पुलिस द्वारा अकबरपुर नगर स्थित डॉ. अशोक स्मारक महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। बताया कि बुधवार को अकबरपुर नगर के अलग अलग क्षेत्रों में चले विशेष अभियान में अलग अलग प्रकार की गड़बड़ियों के चलते लगभग तीन सौ वाहनों का चालान किया गया। एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तो लगभग आठ हजार रुपये जुर्माने की नकद वसूली की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें