फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: योजना से वंचित हो जाएंगे 1.2 लाख किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन लाख दो हजार किसानों के लिए खुशखबरी है। कृषि विभाग ने सत्यापन के बाद पीएम किसान सम्मान निधि के लिए संबंधित किसानों की सूची भेज दी है। हालांकि तमाम निर्देश के बावजूद ईकेवाईसी व अन्य गड़बड़ी न दूर कराने वाले १ लाख से अधिक किसान इस बार भी 14वीं किस्त का लाभ पाने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की इस बार किसानों को 14वीं किस्त मिलेगी। कुल चार लाख चार हजार किसान पंजीकृत हैं। इनमें से सत्यापन के बाद सही पाए गए किसानों की सूची शासन को भेज दी गई लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जिन्होंने अब तक ईकेवाईसी व अन्य समस्या दूर नहीं कराई। इसके चलते अब वे योजना का लाभ नहीं पाएंगे।
बताया कि किसानों को 28 जुलाई तक योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों को जल्द से जल्द ईकेवाईसी व अन्य गड़बड़ी दूर करने का सुझाव दिया। कहा कि जिससे उन्हें आगामी किस्त का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें